22 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

पाकिस्तान के रातभर के एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में 10 की मौत: 9 बच्चे और एक महिला समेत, तीन प्रांतों में हमले; दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ा

पाकिस्तान ने सोमवार आधी रात अफगानिस्तान के तीन प्रांत—खोस्त, कुनार और पक्तिका—में एयरस्ट्राइक की, जिसमें एक घर पर की गई बमबारी में 10 आम नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में 9 बच्चे और एक महिला शामिल हैं। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की कि खोस्त प्रांत के मुगलगई इलाके में देर रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने आवासीय ढांचे को निशाना बनाया।

अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान ने इन हमलों के जरिए हाल ही में इस्तांबुल में हुए युद्धविराम समझौते को तोड़ा है। वहीं अन्य इलाकों—कुनार और पक्तिका—में किए गए हमलों व छापेमारी में चार नागरिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान की सेना और विदेश मंत्रालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मामला ऐसे समय पर सामने आया है जब पाकिस्तान खुद भी आतंकी घटनाओं और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है। इसी शाम पेशावर में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें छह लोग मारे गए, जिनमें तीन कमांडो और तीन हमलावर शामिल थे।

दोनों देशों के बीच तनाव पहले भी कई बार बढ़ चुका है। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान शासन आने के बाद सीमा विवाद, खासकर डूरंड लाइन को लेकर मतभेद और गहरे हुए हैं। पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान-तालिबान (TTP) को अपनी जमीन से हमले करने देता है, जबकि काबुल इन आरोपों से इंकार करता रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तालिबान सरकार TTP के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से हिचक रही है, क्योंकि उसे अपने भीतर विद्रोह बढ़ने का खतरा है।

Related posts

1 करोड़ की डील में 44 लाख की वसूली, CBN इंस्पेक्टर और दलाल CBI के शिकंजे में

admin

“पानीपत को मिले ब्राह्मण गौरव का सम्मान, हेमू और पेशवा की प्रतिमा की उठी माँग”

admin

1 नवंबर से नो‑फ्यूल पाबंदी: दिल्ली‑एनसीआर के 5 राज्यों में पुरानी डीज़ल‑पेट्रोल गाड़ियों का कड़ा बहिष्कार

admin

Leave a Comment