September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कांग्रेस भवन में I Love You लिखकर चुराईं 73 नल टोंटियां, 20 दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर के राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से 73 नल टोंटी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। 14 मई की रात चोरों ने बाथरूम और वॉश बेसिन की टोंटियां उखाड़ ली थीं। चोरी के बाद उन्होंने फर्श पर ‘I Love You’ भी लिख दिया था

शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विकास केसरी ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में चोरी का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने टोंटियों को कबाड़ में बेच दिया था और मिले पैसों से शराब पी थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

रायपुर के सड्डू में कनवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग

admin

न्यू ईयर नाइट पर सख्त पहरा: DJ पार्टी से लेकर सड़कों तक पुलिस का कड़ा एक्शन

admin

रायपुर पुलिस का अवैध पेट्रोल-डीजल गिरोह पर शिकंजा, लाखों का माल जब्त, सरगना फरार

admin

Leave a Comment