August 1, 2026
The Defence
बड़ी खबर

नामांकन रद्द होते ही भड़की कांग्रेस, EC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भूपेश बघेल

मध्य प्रदेश की राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद विवाद बढ़ गया। इस फैसले के विरोध में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली स्थित चुनाव आयोग (EC) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें सचिन पायलट और के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल रहे।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने सुनवाई का समय दिया था, लेकिन उसी समय कार्यालय बंद कर दिया गया। उनका कहना है कि नामांकन रद्द करने का फैसला गलत है और कांग्रेस इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। वहीं भाजपा की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए और विरोध प्रदर्शन किया।

Related posts

धुएं और आग का तांडव: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे ने ली 13 जिंदगियां, दर्जनों घायल

admin

हांगकांग आग त्रासदी: ताई पो कॉम्प्लेक्स में 94 की मौत, 280 से अधिक लापता; सरकार ने क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन शुरू किया

admin

हाथ में रिश्वत, घर में बंडल: उप-कलेक्टर धीरमान चकमा 10 लाख लेते पकड़े गए, सरकारी आवास से मिले 47 लाख

admin

Leave a Comment