31 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
बड़ी खबर

नामांकन रद्द होते ही भड़की कांग्रेस, EC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भूपेश बघेल

मध्य प्रदेश की राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद विवाद बढ़ गया। इस फैसले के विरोध में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली स्थित चुनाव आयोग (EC) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें सचिन पायलट और के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल रहे।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने सुनवाई का समय दिया था, लेकिन उसी समय कार्यालय बंद कर दिया गया। उनका कहना है कि नामांकन रद्द करने का फैसला गलत है और कांग्रेस इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। वहीं भाजपा की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए और विरोध प्रदर्शन किया।

Related posts

“जीवन से नहीं, दर्द से हारी शिक्षिका – राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु”

admin

RI भर्ती पेपर लीक कांड: रायपुर के दो अफसर गिरफ्तार, ACB-EOW की 7 जिलों में बड़ी छापेमारी

admin

जर्मनी से ₹70 हज़ार करोड़ में 6 पनडुब्बियाँ खरीदेगा भारत; इज़राइल से ‘रैंपेज’ मिसाइल का भी ऑर्डर

admin

Leave a Comment