30.2 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गोलबाजार में खरीदारी के दौरान वारदात, बच्ची की सोने की चेन लेकर भागी महिला

रायपुर के गोलबाजार में खरीदारी के दौरान एक महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर पत्रकार की मासूम बेटी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां की गोद में थी। चोरी की पूरी वारदात बाजार में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चेन करीब एक तोला वजनी थी, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। सूचना मिलते ही गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

Related posts

राज्यपाल पर टिप्पणी पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने माफी और पोस्ट हटाने का दिया आदेश

admin

“छत्तीसगढ़ में स्वच्छता संगम-2025, मुख्यमंत्री करेंगे 260 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण”

admin

हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, चार युवक जिंदा जले

admin

Leave a Comment