19.3 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जांजगीर में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान-विदेशी नंबरों से संपर्क की जांच तेज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो अकलतरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल से पाकिस्तान और अन्य विदेशी नंबरों से चैट व संपर्क के संकेत मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में आरोपी पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े होने का संदेह जताया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर सत्यापन के दौरान युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों से भी जानकारी साझा की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और संपर्कों की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

कल्याण कॉलेज में बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोपी NSUI नेता नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

admin

न्यू ईयर पार्टी बनी मौत की वजह: आठ दोस्तों ने मिलकर दो युवकों को उतारा मौत के घाट

admin

भूमि अधिग्रहण बना बवाल! पुलिस पर पथराव के बाद पूरे इलाके में बढ़ा सुरक्षा घेरा?

admin

Leave a Comment