23.9 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

30 साल तक 5 स्टार होटलों को बनाता रहा शिकार, आखिरकार रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग

रायपुर पुलिस ने एक ऐसे 69 वर्षीय शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने पिछले 30 वर्षों में देशभर के 300 से अधिक लग्जरी और 5 स्टार होटलों को अपना निशाना बनाया। आरोपी फर्जी पहचान के सहारे होटलों में ठहरता, कई दिनों तक सुविधाओं का लाभ उठाता और मौका मिलते ही बिना बिल चुकाए लैपटॉप समेत अन्य सामान लेकर फरार हो जाता था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले होटल में वेटर था, लेकिन वेतन नहीं मिलने के बाद उसने होटलों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार वह 100 से अधिक लैपटॉप चोरी कर चुका है और अलग-अलग मामलों में करीब 15 साल जेल भी काट चुका है। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य राज्यों से उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

धमतरी में ठेकेदार के घर ED की कार्रवाई, भारतमाला भूमि मुआवजा घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की जांच

admin

“रायपुर में पेयजल संकट की चेतावनी: नालों से गुजरती पाइपलाइनों ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा”

admin

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बिलासपुर में छात्र की मौत नाले में बहा छात्र शव झाड़ियों में मिला, सरायपाली में युवक लापता

admin

Leave a Comment