September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जगदलपुर केंद्रीय जेल में 5 दिन में दूसरी मौत😱

बस्तर के जगदलपुर केंद्रीय जेल में पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत होने से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। नक्सल मामले में बंद बीजापुर निवासी कैदी रमेश कुंजाम बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले एक महिला बंदी की कथित आत्महत्या का मामला भी सामने आया था। लगातार दो घटनाओं के बाद जेल की सुरक्षा, निगरानी और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर जांच और जवाबदेही की मांग तेज हो गई है।

Related posts

अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. पटेल निलंबित

admin

बस्तर में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई पहल, अब बसाएंगे परिवार

admin

मौदहापारा संडे बाजार में निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 40 फेरीवालों पर कार्रवाई

admin

Leave a Comment