22.4 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कांकेर में बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, जियो कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड का मददगार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने जियो मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि जियो कंपनी का एक कर्मचारी ही टावरों की जानकारी देकर गिरोह की चोरी में मदद कर रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 49 जियो टावर बैटरियां, 311 बैटरी बॉक्स, बैटरियों से निकाला गया भारी मात्रा में धातु, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और 41 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इससे पहले भी पुलिस इसी गिरोह से 72 बैटरियां बरामद कर चुकी थी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

नाचते वक्त हाथ टकराने पर बढ़ा विवाद: बीच-बचाव में आए युवक की चाकू मारकर हत्या, शादी के चुलमाटी कार्यक्रम में मचा हड़कंप

admin

डागा कन्या महाविद्यालय का 38वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बाँधा समां

admin

बिलासपुर में करंट का कहर: 13 साल के बच्चे की मौत, बचाने आए पिता गंभीर रूप से झुलसे

admin

Leave a Comment