25.2 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

₹1 लाख की रिश्वत लेते ही बिछा ACB का जाल, जिला अस्पताल का बड़ा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिली थी कि सीएमएचओ कार्यालय में पेंडिंग फाइल भेजने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB बिलासपुर ने ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और 1 लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

फ्लाई ऐश से तबाही: खरोरा, तिल्दा और आरंग में जीवन बेहाल, बच्चे-मवेशी तक संकट में

admin

“ईडी की छापेमारी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में मचा भूचाल”

admin

नकटी गांव को उखाड़ना आसान नहीं”: सांसद बृजमोहन की चेतावनी – गरीबों के घरों पर चलाया बुलडोजर तो सामने मैं खड़ा मिलूंगा

admin

Leave a Comment