July 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

20 साल पुराने करोड़ों के घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन, अब किस पर गिरेगी कार्रवाई की गाज?

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े करीब 20 साल पुराने करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बिलासपुर, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।

यह मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागरूकता कार्यक्रमों के लिए मिली सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है। आरोप है कि योजनाओं के नाम पर सरकारी धन का बड़े पैमाने पर गबन किया गया, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ईओडब्ल्यू ने फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Related posts

सारंगढ़ में शिक्षा मंत्री का स्वागत, शिक्षकों ने रखा मांगों का पिटारा — समयबद्ध प्रमोशन और रिक्त पदों की पूर्ति पर जोर

admin

जेल अधीक्षक बनकर ठगी: बेटे को छुड़ाने के नाम पर पिता से 75 हजार ऐंठे, यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार

admin

महिला आरक्षण पर संसद में सक्रिय रहेंगी लक्ष्मी वर्मा

admin

Leave a Comment