26.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला: पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले की जांच CBI कर रही थी। अब ED मामले में कथित पैसों के लेन-देन और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच करेगी।

जानकारी के अनुसार, सोनवानी को विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जा सकती है। यह मामला वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा है, जिसमें प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को कथित रूप से अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे। इससे पहले CBI भी इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब ED की कार्रवाई के बाद जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

“बैज ने जताई चिंता: उपराष्ट्रपति पद से छत्तीसगढ़ को मिलना चाहिए सम्मान”

admin

राजनांदगांव शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो से मचा हड़कंप, साइबर हैकिंग की आशंका पर जांच शुरू

admin

बालोद भूमि घोटाला: रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड पोषण साहू की तलाश जारी

admin

Leave a Comment