26.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रेप केस से जेल तक… फिर कोर्ट की मंजूरी के बाद बनी जीवनसाथी, आखिर क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवती ने जिस युवक के खिलाफ रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, बाद में उसी से शादी कर ली। दोनों पहले से एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन परिवार की असहमति के कारण विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

युवक पिछले सात महीने से जगदलपुर सेंट्रल जेल में बंद था। कोर्ट की अनुमति के बाद जेल परिसर में ही मंडप सजाया गया, जहां दोनों ने परिवार, पुलिस और वकीलों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के बाद युवक को दोबारा जेल भेज दिया गया। अब मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उसकी रिहाई पर फैसला होगा।

Related posts

यूट्यूब से सीखा चोरी का हुनर, रायपुर में ATM लुटेरा धराया

admin

12,328 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं से यात्रा और माल परिवहन को नई रफ्तार

admin

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती: युवाओं को मिलेगा रोजगार और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

admin

Leave a Comment