July 29, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व CEO समेत 8 अफसरों पर EOW की चार्जशीट

छत्तीसगढ़ के 18 साल पुराने कथित मनरेगा घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने कांकेर के तत्कालीन जिला पंचायत CEO सहित कुल 8 अधिकारियों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की है। मामला वर्ष 2006-07 और 2007-08 के दौरान मनरेगा योजना में सामग्री खरीद में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

जांच में सामने आया कि नियमों के विपरीत जिला स्तर पर केंद्रीकृत तरीके से सामान खरीदा गया, जबकि इसका अधिकार जनपद और ग्राम पंचायतों को था। आरोप है कि बिना तय प्रक्रिया अपनाए करीब 1.69 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदी गई, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ। EOW के अनुसार सभी आरोपियों ने कथित रूप से मिलकर खरीद प्रक्रिया और निविदा नियमों का उल्लंघन किया। अब मामले की सुनवाई विशेष अदालत में होगी।

Related posts

कोरबा में तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत: नींबू देकर कमरे में बंद किया, 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का दावा

admin

तमरावंड में सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग, महिला की मौत

admin

14 साल की बच्ची को गर्भवती बताकर पुलिस ने रातभर थाने में किया प्रताड़ित, जांच में निकला दावा झूठा

admin

Leave a Comment