July 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में फिर बड़ा हादसा: जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदकर बंदी ने दी जान

बिलासपुर सेंट्रल जेल में डबल मर्डर केस में सजा काट रहे 46 वर्षीय बंदी राहुल उर्फ विकेश कंवर ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले 10 वर्षों से जेल में बंद था। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल और पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस गैसीफायर प्लांट की भट्ठी में बंदी ने छलांग लगाई, उसी से बनने वाली गैस का उपयोग जेल की रसोई में भोजन पकाने के लिए किया जाता है। इस घटना के साथ ही पिछले एक महीने में बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंदियों की मौत का आंकड़ा 5 तक पहुंच गया है।

Related posts

रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: भीषण विस्फोट में 3 मजदूरों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

admin

रायगढ़ में स्वच्छता पर सख्ती: कचरा फेंकने वालों पर निगम की बड़ी कार्रवाई

admin

सूदखोरी के शॉर्टगन किंग्स पर IT का छापा: रायपुर में वीरेंद्र-रोहित के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, कर्जदारों को धमकाने वाले गैंग की पोल खुली

admin

Leave a Comment