July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर चर्चा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात

रायपुर, 9 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार को रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आबे नोरिआकि का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच भारत और जापान के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों तथा छत्तीसगढ़ में निवेश के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपनी हालिया जापान यात्रा का भी उल्लेख किया और वहां मिले अनुभवों को साझा किया। उन्होंने जापानी प्रतिनिधि को छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए सरल और पारदर्शी नीतियां लागू कर रही है, जिससे देश और विदेश के निवेशकों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने जापान के उद्योग समूहों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध है।

वहीं जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि ने भी छत्तीसगढ़ में निवेश और आर्थिक सहयोग की संभावनाओं में रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच आर्थिक और औद्योगिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और इस तरह के सहयोग से दोनों देशों को लाभ मिलेगा।

इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और भारत-जापान के आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

“बलौदाबाजार में सत्ता का दुरुपयोग, मंत्री के भतीजे पर मारपीट और पुलिस पर पक्षपात के आरोप”

admin

अबूझमाड़ की पहाड़ियों में नक्सली मोर्चा ध्वस्त: 20 नक्सली ढेर, कई टॉप लीडर शामिल; जंगल में भारी हथियार बरामद

admin

सरकारी जमीन विवाद पर सोशल मीडिया वीडियो बना विवाद की वजह, सरगुजा में इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

admin

Leave a Comment