छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 20 वर्षीय युवती शादी की मांग को लेकर थाना परिसर में बने रेडियो टावर पर चढ़ गई। युवती का कहना था कि उसका प्रेमी कई महीनों से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
दोनों पिछले 3-4 वर्षों से रिश्ते में थे। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब 4 से 5 घंटे तक समझाइश और मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामले की जांच की जा रही है।
