32.6 C
Raipur
August 1, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कश्मीर में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या, आतंकियों ने बनाया निशाना?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले मजदूरों से नाम पूछकर उनकी पहचान की और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सक्ती जिले के दीपक राठे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना की मौत हो गई। दोनों ईंट-भट्ठे में काम करते थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।

Related posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, नकदी कांड के बाद बढ़ा विवाद

admin

भूपेश बघेल के पूर्व सलाहकार के खाते में 300 करोड़ की संदिग्ध एंट्री: SIT करेगी पूछताछ, पुलिस रिमांड पर केके श्रीवास्तव

admin

बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद और पति पर एफआईआर, पानी-बिजली संकट को लेकर बढ़ा बवाल

admin

Leave a Comment