25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी को बड़ा सम्मान, डीएसपी पदोन्नति और ₹30 लाख की घोषणा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने और आउट ऑफ टर्न पदोन्नति देकर डीएसपी बनाने की घोषणा की।

ज्ञानेश्वरी वर्तमान में पुलिस विभाग में एसआई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मेहनत और अनुशासन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह सम्मान और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Related posts

IND-NZ T20 मैच: रायपुर में क्रिकेट महाकुंभ की तैयारी पूरी, आज शाम से टिकट बिक्री शुरू

admin

अभनपुर में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

admin

21 जून को रायपुर में होगा भव्य योग दिवस आयोजन, तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

admin

Leave a Comment