छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी मांग को लेकर उन्होंने काम बंद कर धरना शुरू कर दिया है। आंदोलन के कारण अस्पताल की नियमित और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
previous post
