भिलाई स्टील प्लांट (BSP), रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज रायपुर में ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकालेगी। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की नीतियों और कथित अनियमितताओं से कर्मचारियों व स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के पास कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसके बाद पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय तक जाएगी। वहीं, राजीव भवन और गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी, जहां उनके योगदान को याद किया जाएगा।
