September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CGPSC पेपर लीक केस में पूर्व सचिव को झटका: हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा 2021 के कथित पेपर लीक और भर्ती घोटाले में जेल में बंद पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक करना लाखों युवाओं के भविष्य और उनके भरोसे से खिलवाड़ है। आरोप है कि पूर्व सचिव ने पद का दुरुपयोग कर गोपनीय प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले हासिल किया और अपने बेटे तक पहुंचाया। इसी मामले में CBI जांच के दौरान उनके घर पर छापेमारी कर दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।

Related posts

क्या 2161 करोड़ के शराब घोटाले की जड़ें दिल्ली-दुबई तक फैली हैं?

admin

सरकार की नई अधिसूचना; जिला स्तर पर तेज होगी कार्रवाई, पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय छत्तीसगढ़ के 6 थानों को मिली विशेष जांच की कमान

admin

नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां, जाने क्या है वजह

admin

Leave a Comment