July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मिड-डे मील में शर्मनाक लापरवाही: 83 बच्चों को परोसा गया कुत्ते का जूठा खाना

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पथरिया ब्लॉक के एक सरकारी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील के दौरान बच्चों को जो खाना परोसा गया, वह अस्वस्थ्य और अमानवीय स्थिति का परिचायक था।

मुख्य घटना:

5 अगस्त 2025 को सामने आए इस मामले में यह खुलासा हुआ कि मिड-डे मील के तहत जो भोजन तैयार किया गया था, उसे खुले में रख दिया गया। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता उस खाने में मुंह मार गया। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो गई जब उसी जूठे भोजन को 83 मासूम बच्चों को परोस दिया गया। यह न सिर्फ घोर लापरवाही है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया:

इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि “छात्रों का भोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य और गरिमा से जुड़ा मामला है।” इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई की तारीख 19 अगस्त तय की गई है।

Related posts

“छत्तीसगढ़ में प्ले स्कूलों की मनमानी पर नहीं लग सकी रोक: फीस इंजीनियरिंग कॉलेजों से भी ज्यादा, पैरेंट्स बेहाल

admin

सीतानदी टाइगर रिजर्व में बवाल: कार्रवाई के दौरान डीएफओ पर हमला

admin

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमान हादसे को बताया बेहद पीड़ादायक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment