छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध के बावजूद एनालॉग पनीर की सप्लाई जारी है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया गया। यह खेप अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से रायपुर लाई गई थी और आगे ओडिशा भेजे जाने की तैयारी थी।
अधिकारियों ने पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि पनीर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित व्यापारी और सप्लाई से जुड़े लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
