रायपुर में अधिराज ग्रुप के डायरेक्टर पर अपनी बहन और जीजा से करीब 1.25 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, अधिराज ग्रुप से जुड़े कारोबार में साझेदारी और दोगुना मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर निवेश कराया गया। बाद में कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार कर दोनों को फर्म से बाहर दिखा दिया गया। मामला तब सामने आया जब पीड़ित पक्ष ने रजिस्ट्रार कार्यालय से दस्तावेज हासिल किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
