September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका पर ट्रायल जारी रखने के आदेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें चुनाव याचिका को समाप्त करने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोपों का असर चुनाव परिणाम पर पड़ा या नहीं, इसका फैसला तथ्यों और सबूतों के आधार पर ट्रायल के दौरान किया जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस स्तर पर चुनाव याचिका को खारिज नहीं किया जा सकता। अब मामले की सुनवाई और ट्रायल आगे जारी रहेगा, जहां दोनों पक्ष अपने कानूनी और तथ्यात्मक तर्क रख सकेंगे।

Related posts

भिलाई में बोरे में मिली महिला की लाश, बदबू से खुला राज; हत्या की आशंका पर जांच तेज

admin

रायपुर साहित्य उत्सव में अव्यवस्था पर अभिनेता का आक्रोश, आयोजन व्यवस्था पर उठे सवाल

admin

“बलौदाबाजार में सत्ता का दुरुपयोग, मंत्री के भतीजे पर मारपीट और पुलिस पर पक्षपात के आरोप”

admin

Leave a Comment