September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

डेडलाइन खत्म, काम अधूरा… फिर भी एजेंसी को मिलेगा एक और मौका!

रायपुर में बन रहे करीब 1500 मीटर लंबे स्काईवॉक प्रोजेक्ट की तय समय सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब तक केवल 40% काम ही पूरा हो पाया है। अप्रैल 2026 और उसके बाद जुलाई तक की समय सीमा भी गुजर चुकी है, फिर भी निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की बजाय उसे फिर से एक्सटेंशन देने की तैयारी की जा रही है।

एजेंसी का दावा है कि दिसंबर 2026 तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा, लेकिन मौके पर कई महत्वपूर्ण हिस्से अभी भी अधूरे हैं। कई एंट्री-एग्जिट पॉइंट, सीढ़ियां, लिफ्ट, एस्केलेटर और कनेक्टिविटी वाले हिस्सों का काम बाकी है। निर्माण में देरी के कारण शहर के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

रक्षा मंत्री से मुलाकात में सीएम विष्णुदेव साय ने रखी बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार और सेना भर्ती रैलियों की मांग

admin

उधारी के पैसों को लेकर रिश्तों में खून-खराबा, युवक ने बहन-जीजा को बेरहमी से पीटा

admin

सूरजपुर में सियासी संग्राम: मंत्री-विधायक के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट

admin

Leave a Comment