25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

विरोध के आगे झुका विश्वविद्यालय, 5 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव रद्द

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अग्रवाल समाज को करीब 5 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव वापस ले लिया है। इस फैसले के खिलाफ एनएसयूआई और सतनामी समाज लगातार विरोध कर रहे थे। विरोध बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रस्ताव रद्द कर दिया।

एनएसयूआई ने इसे छात्रों और जनहित की जीत बताया है। संगठन ने पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की जमीन का उपयोग केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए होना चाहिए और इसका गैर-शैक्षणिक उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

Related posts

सुकमा कैंप में सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या: मध्य प्रदेश निवासी निलेश कुमार ने सर्विस राइफल से दी जान”

admin

GST की बड़ी कार्रवाई:बिलासपुर में कोयला कारोबार पर शिकंजा, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

admin

खेत गिरवी के नाम पर 3 लाख की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन बेची; आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment