September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बस में महिलाओं की गैंग का खेल खत्म, चेन स्नैचिंग करने वाले 9 आरोपी दबोचे गए

बिलासपुर में चलती बसों में महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह की सात महिलाओं समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह बसों में भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर महिलाओं के गहने चोरी करता था। एक महिला की चेन चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की दमदार जीत, कप्तान कृति की नाबाद 94 रन की पारी से उत्तराखंड 4 विकेट से पराजित

admin

छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने घोटाले में फंसाने की दी साजिश, सूरजपुर में हंगामा

admin

दंतेवाड़ा में हैवानियत की हदें पार, युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

admin

Leave a Comment