छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास समेत कई ठिकानों पर जांच की गई। धमतरी में उनके करीबी रिश्तेदारों के घर और दुर्ग में कुछ कारोबारियों के यहां भी टीम पहुंची।
ED अधिकारियों ने दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। अलग-अलग शहरों में एक साथ हुई इस कार्रवाई को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। मामले से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और आगे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
