September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

IGKV पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुलपति के इस्तीफे की मांग तेज

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बी.एससी. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी गंभीर घटना विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पेपर लीक में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही, NSUI ने इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए कुलपति के इस्तीफे की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

Related posts

आंगनबाड़ी केंद्र में करंट लगने से ढाई साल की बच्ची की मौत, गांव में मातम

admin

“छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, खुफिया और नक्सल मोर्चे पर फोकस”

admin

रायपुर एयरपोर्ट रूट पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था: अब शहर लौटने वालों को सर्विस रोड से होकर आना होगा

admin

Leave a Comment