September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जौंधिया राम डहरिया को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने जांच में मामले को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की है।

आरोप है कि बसना (महासमुंद) में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) रहते हुए उन्होंने विद्यालयों के बिजली बिलों की राशि में गड़बड़ी की, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान हुआ। विभाग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही माना है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रायपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्रवाई सरकारी धन के दुरुपयोग पर सख्त रुख का संकेत मानी जा रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ की सेहत को मिला नया सहारा: कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल से हुआ ऐतिहासिक करार

admin

“पढ़ाई का सपना दिखाकर बनाया नौकरानी, पुलिसकर्मियों ने की नाबालिगों से हैवानियत”

admin

स्कूल के बाहर छात्रा पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत; पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की”

admin

Leave a Comment