October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर पर बढ़ा विवाद: चरणदास महंत ने CM साय से मांगी जांच

रायपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर योजना की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहले की तुलना में दो से चार गुना तक बढ़ गए हैं।

महंत ने कहा कि कई मामलों में घर के उपकरण बंद होने के बावजूद मीटर में यूनिट बढ़ने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर लोगों को राहत देने की मांग की है।

Related posts

ऑनलाइन सट्टा ऐप के आरोपी बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

admin

वालफोर्ट पैराडाइज में सेवा का संगम: 110 लोगों की जांच, 19 यूनिट रक्तदान

admin

कोरबा वनमंडल में कूप कटिंग को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, डीएफओ कार्यालय में हंगामा; 50 ग्रामीणों पर केस दर्ज

admin

Leave a Comment