21.8 C
Raipur
October 27, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

काम में देरी पड़ी भारी! मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की लगाई क्लास

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों में चल रहे अधूरे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेयजल, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता देने को कहा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में ई-बसों के लिए जरूरी चार्जिंग स्टेशन और डिपो मार्च 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 8 नगरीय निकायों में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र बढ़ाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को जल्द लाभ देने पर भी जोर दिया। साथ ही छोटे शहरों के विकास के लिए आदर्श शहर समृद्धि योजना के तहत सड़क, पानी, बिजली और अन्य सुविधाएं विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

Related posts

सीएम विष्णुदेव साय पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

admin

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव! पेपर लीक को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन

admin

अलविदा नाना पाटेकर… सिनेमा का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए बुझ गया

admin

Leave a Comment