छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरदुरा गांव के पास अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की खबर है।
बस में करीब 22 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में जान गंवाने वालों में बस चालक भागीरथी यादव, हेल्पर पवन देवांगन और यात्री समीम मोहम्मद शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
