29.9 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दिल्ली जा रही अलायंस एयर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट (9I-698) में शुक्रवार दोपहर उड़ान के दौरान एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। मेरठ के पास पायलट को समस्या का पता चला, जिसके बाद दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना देकर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दमकल और एंबुलेंस तैनात की गई। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में क्रू समेत 40 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। मामले की जांच के लिए डीजीसीए ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Related posts

जन्माष्टमी पर शराब बेचते पकड़ा गया कांग्रेस नेता, बार संचालक पर पुलिस की कार्रवाई

admin

रिसॉर्ट विवाद से बालोद बीजेपी में भूचाल, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

admin

छत्तीसगढ़ में गौ-तस्करी का ट्रायंगल कॉरिडोर सक्रिय, किसान बनकर घूम रहे एजेंट

admin

Leave a Comment