28.8 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दिल्ली जा रही अलायंस एयर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट (9I-698) में शुक्रवार दोपहर उड़ान के दौरान एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। मेरठ के पास पायलट को समस्या का पता चला, जिसके बाद दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना देकर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दमकल और एंबुलेंस तैनात की गई। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में क्रू समेत 40 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। मामले की जांच के लिए डीजीसीए ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Related posts

छात्रावास में बढ़ा असंतोष: 28 छात्रों ने अधीक्षक को हटाने की उठाई मांग

admin

मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुई दोस्ती बनी ठगी और शोषण की कहानी, शादी का झांसा देकर युवती से 8 लाख की ठगी

admin

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, 6 जिलों के कलेक्टर बदले

admin

Leave a Comment