29.9 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सक्ती जिले के भेमादर में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3.65 लाख नए आवासों की मंजूरी की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा। साथ ही प्रदेशभर में नवनिर्मित 2 लाख पक्के घरों में लाभार्थियों का एक साथ गृह प्रवेश कराया गया और उन्हें घरों की चाबियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा भी की गई। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर दिन 1,600 से अधिक पीएम आवास बनकर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के साथ सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं का भी विस्तार कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related posts

सीएम साय करेंगे बीआर यादव स्टेडियम में महिला हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन

admin

जशपुर में चर्च के सामने धीरेंद्र शास्त्री की कथा, बस्तर में धर्मांतरण पर जोरदार बयान

admin

तालाब में डूबे दो मासूम भाई, छोटे को बचाने में बड़े भाई ने भी गंवाई जान

admin

Leave a Comment