29.9 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर कार्रवाई, बच्चे की मौत के बाद प्राचार्य को नोटिस

बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में लोहे का मुख्य गेट गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि स्कूल का गेट पिछले तीन महीनों से खराब था, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को नोटिस जारी कर तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related posts

जांजगीर-चांपा में जहरीली शराब से दो युवकों की मौत, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

admin

बस्तर ओलंपिक के लिए 1 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

admin

शिक्षा विभाग में नियुक्ति और प्रमोशन पर उठे सवाल, DEO और लिपिक के खिलाफ जांच शुरू

admin

Leave a Comment