22.4 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CGPSC इंटरव्यू पर लगी रोक: 608 अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा, नई तारीख का होगा ऐलान

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत होने वाले दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया होनी थी, लेकिन आयोग ने नई सूचना जारी कर इसे टाल दिया है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

इस भर्ती में 20 विभागों के 265 पदों पर चयन होना है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। वहीं, रिजल्ट जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे और विपक्ष ने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। अब इंटरव्यू टलने से अभ्यर्थियों का इंतजार और बढ़ गया है।

Related posts

शराब घोटाले में कांग्रेस के बड़े चेहरे पर ED का शिकंजा, रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

admin

2 लाख का श्रम यशश्वी पुरस्कार: उत्कृष्ट श्रमिक और संस्थाएं 5 अक्टूबर तक कर सकेंगी आवेदन

admin

सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी कामयाबी, 22 माओवादियों ने किया सामूहिक आत्मसमर्पण

admin

Leave a Comment