रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बेहतर उपयोग पर चर्चा हुई। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ‘लाइका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च किया, जिससे स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा पढ़ाई से जोड़ा जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि AI का उद्देश्य शिक्षकों की जगह लेना नहीं, बल्कि उनके काम को आसान और अधिक प्रभावी बनाना है। AI की मदद से स्मार्ट क्लास, ICT लैब और डिजिटल शिक्षा को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आसानी से पहुंच सके।
