24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

असम में चुनावी बवाल: भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, पत्थरबाजी के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर असम के नगांव क्षेत्र में कथित रूप से हमला हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और बाद में काफिले की गाड़ियों पर पत्थर व बोतलें फेंकीं, जिससे वाहनों के शीशे टूट गए और कुछ लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।

Related posts

एग्जाम सेंटर्स पर हाई सिक्योरिटी मोड: डार्क कलर, जेवर, बेल्ट–सब प्रतिबंधित

admin

ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक से मचा हड़कंप, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

admin

सुकमा मुठभेड़ में बड़ी सफलता: तीन कुख्यात नक्सली ढेर, कई वारदातों में थे शामिल

admin

Leave a Comment