July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“स्पेशल एजुकेटर भर्ती में पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी, 28 अक्टूबर को होगा दावा-आपत्ति

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। अब पात्र अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2025 को अपना दावा-आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति के लिए स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खंड-C, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नया रायपुर में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। अपने दावे के समर्थन में सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों को संलग्न करना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के दावे पहले ही निस्तारित किए जा चुके हैं, उनके आवेदन दोबारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया गया है कि सूची में नाम आना चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा। दावा-आपत्ति प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी और आगे भर्ती की प्रक्रिया उसी के अनुसार पूरी होगी।

सभी अभ्यर्थी पात्रता सूची और दावा-आपत्ति संबंधी जानकारी के लिए संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जा सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के योग्य उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है।

Related posts

वेतन आहरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में स्कूल प्राचार्य गिरफ्तार

admin

महतारी सदन की तराई कर CM ने दिया संदेश – ‘काम में पारदर्शिता जरूरी’ अछोटी में अचानक पहुंचे सीएम, मुरमुंदा में 226 घरों की चाबी सौंपी

admin

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: पहली कक्षा से योग, संस्कृत और वैदिक गणित की पढ़ाई

admin

Leave a Comment