रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना में 4-5 निगम कर्मचारियों और एक पुलिस जवान के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद निगम की टीम पुरानी बस्ती थाने पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
