छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी DSP निशांत कुशरे के साथ मारपीट और उनकी निजी कार में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद झड़प में बदल गया। पुलिस ने मामले में 6 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है और पूरे मामले की जांच जारी है।
