रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के स्कूल भवनों से जुड़ी जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को नोटिस जारी किया है। बलौदाबाजार और बलरामपुर को छोड़कर बाकी जिलों से जवाब मांगा गया है। अधिकारियों को 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। समय पर जवाब नहीं मिलने पर अक्टूबर महीने का वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
