पेण्ड्रा में एक सरकारी स्कूल की संविदा शिक्षिका को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभाग के अनुसार शिक्षिका करीब 8 महीने तक बिना अनुमति के लगातार स्कूल से अनुपस्थित रहीं। इस दौरान उन्हें नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रिकॉर्ड की जांच के बाद इसे लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी।
