29.6 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लिया कानून अपने हाथ में?

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बड़कापारा साप्ताहिक बाजार में चोरी के संदेह में दो महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को महिलाओं पर मोबाइल और नकदी चोरी करने का शक था, जिसके बाद उन्हें घेरकर पूछताछ की गई और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में भीड़ महिलाओं को घेरकर पूछताछ और मारपीट करती दिखाई दे रही है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था और बाजार की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई पर है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related posts

रतनपुर विवाद में भाजपा नेत्री पर कार्रवाई, 4 दुकानदारों को भी नोटिस

admin

संस्कृति संरक्षण में अहम योगदान: पांडुलिपि संरक्षकों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मान

admin

छत्तीसगढ़–आंध्र सीमा पर बड़ा सड़क हादसा: घाटी से बस गिरी, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर घायल

admin

Leave a Comment