21.7 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, ट्रेन की आवाज से मिला सुराग; पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा आरोपी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नशरूल आलम (22) ने शादी का झांसा देकर लड़की से संबंध बनाए और उसे लेकर ओडिशा भागने की कोशिश कर रहा था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान फोन पर ट्रेन की आवाज सुनाई देने से पुलिस को अहम सुराग मिला। टीम तत्काल टाटानगर पहुंची और तलाश शुरू की। रास्ते में आरोपी और नाबालिग दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। नाबालिग को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

107 वर्ष पूरे: कचहरी चौक राष्ट्रीय विद्यालय का स्थापना दिवस गरिमामय आयोजन के साथ संपन्न

admin

“लैब टेक्नीशियनों को मिलेगा हक का वेतन: हाईकोर्ट ने कहा – समान काम के लिए समान वेतन जरूरी”

admin

धमतरी में सीएएफ जवान की मौत से सनसनी, छुट्टी पर घर आया था जवान

admin

Leave a Comment