31.2 C
Raipur
April 16, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शाला उत्सव में हेडमास्टर नशे में धुत मिला, स्कूल में ताला लटका था; BEO के निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत एक स्कूल में शाला उत्सव के दिन जो हुआ, उसने पूरे शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गांव के सरकारी स्कूल में जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) निरीक्षण के लिए पहुंचे तो स्कूल में ताला जड़ा था। गांववालों ने बताया कि स्कूल में उत्सव के नाम पर कुछ नहीं हुआ और शिक्षक भी गायब हैं।

BEO ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तुड़वाया और जब अंदर गए तो जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसका वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, दूसरा शिक्षक स्कूल से गायब मिला। यानी शाला उत्सव के दिन, जब बच्चों के बीच उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों का माहौल होना चाहिए था, तब स्कूल में सन्नाटा पसरा था और शिक्षक जिम्मेदारी से भागते नजर आए। स्कूल में न कोई सजावट थी, न कोई आयोजन। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को घर भेज दिया गया था।

BEO ने तत्काल इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। उन्होंने मौके से हेडमास्टर की हालत की वीडियो रिकॉर्डिंग और स्कूल की स्थिति की तस्वीरें भेजी हैं। प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ कि स्कूल के शिक्षक न सिर्फ गैर-जिम्मेदार हैं, बल्कि उन्होंने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ भी किया है।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों को सीएम की चेतावनी, मनमानी पर होगी सख्त कार्रवाई

admin

कोरबा पावर प्लांट विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन तेज

admin

रायपुर मोजो मशरूम फैक्ट्री कांड: 4 ठेकेदारों पर FIR, नाबालिगों से 18 घंटे कराई मजदूरी, 97 मजदूरों का रेस्क्यू

admin

Leave a Comment